n NBT न्यूज, ग्रेनो : यूपी बोर्ड की आगामी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति ने 59 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की मंजूरी दी है। इनकी सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी गई है। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल स्कूलों को लेकर आने वाली आपत्तियों की जांच की जाएगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 27 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची घोषित होगी।