गुड़गांव मेट्रो के डिपो का टेंडर अंतिम चरण में

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurgaon metro depot tender in final stage contractor to be selected soon
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : ओल्ड गुड़गांव मेट्रो प्रॉजेक्ट के तहत सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो निर्माण का टेंडर अंतिम चरण में पहुंच गया है। टेक्निकल बिड की जांच पूरी हो चुकी है। अब फाइनेंशल बिड का वैल्युएशन की जा रही है। इसके बाद कांट्रैक्टर का चयन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक या अगले सप्ताह कांट्रैक्टर के नाम की घोषणा हो सकती है। इसके बाद चयनित एजेंसी को डिपो निर्माण से जुड़े अगले चरण के लिए आगे बढ़ाया जाएगा।