Hathin Minor Girl Kidnapped Case Registered Against Youth
किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का आरोप
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज़, हथीन : बहीन थाना क्षेत्र के गांव से अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की घर से चली गई। नाबालिग लड़की के पिता ने सम्बन्धित गांव के एक युवक के ऊपर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाया है। बहीन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता का आरोप है कि बेटी को 21 सितंबर को ले जाया गया है। शिकायत पर आरोपी युवक के पिता ने लड़की को ढूंढने की बात कही। साथ ही कई स्थानों पर ले गया, इसके बावजूद लड़की नही मिली। पीड़िता और आरोपी अलग अलग धर्म के हैं।