क्या आपके डेबिट कार्ड पर मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर है? जानें इससे जुड़ी जानकारी
क्या आपके डेबिट कार्ड पर मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर है? जानें इससे जुड़ी जानकारी
NewsPoint•
क्या आप जानते हैं कि आपके डेबिट कार्ड से मुफ्त बीमा कवर मिल सकता है? जी हां, भारत के कई बैंक अपने ग्राहकों को डेबिट कार्ड के साथ व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस) या दुर्घटना मृत्यु बीमा की सुविधा देते हैं। यह बीमा कवर 50,000 रुपए से 2 लाख रुपए या उससे अधिक हो सकता है। लेकिन कई ग्राहक और उनके परिवार इस सुविधा के बारे में अनजान रहते हैं।
बैंक द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस बीमे की राशि कार्ड के प्रकार पर निर्भर करती है। जैसे, रुपे प्लेटिनम कार्ड पर अक्सर 2 लाख रुपए तक का बीमा मिलता है। कुछ प्रीमियम कार्ड्स पर यह राशि अधिक भी हो सकती है। बीमा के अंतर्गत दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता जैसी स्थितियों में लाभ दिया जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि डेबिट कार्ड होना ही काफी नहीं है। अधिकांश बैंकों के अनुसार, कार्ड "सक्रिय" होना चाहिए। यानी, दुर्घटना से पहले 30 से 90 दिन के भीतर कार्ड का इस्तेमाल करना जरूरी है। इसके अलावा, बीमा दावा करने की समय-सीमा भी हर बैंक की अलग-अलग हो सकती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि ग्राहक अपने बैंक से जानकारी प्राप्त करें कि उनके कार्ड पर कितना बीमा कवर है और दावे की शर्तें क्या हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अलग-अलग डेबिट कार्ड्स पर 2 लाख से 50 लाख रुपए तक का बीमा कवर देता है। इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा (मृत्यु) और एयर एक्सीडेंटल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं। हालाँकि, SBI की वेबसाइट के अनुसार, वीज़ा, मास्टरकार्ड ग्लोबल, क्लासिक और वर्चुअल कार्डों पर यह सुविधा नहीं मिलती है।
वहीं, एचडीएफसी बैंक भी अपने कुछ डेबिट कार्ड्स पर व्यक्तिगत दुर्घटना मृत्यु कवर देता है। जैसे, एचडीएफसी के प्लेटिनम डेबिट कार्ड धारकों को पात्र अंतरराष्ट्रीय हवाई टिकटों पर 3 करोड़ रुपए का एयर एक्सीडेंट कवर मिलता है। यह सुविधा क्लासिक, प्रेफर्ड, इम्पेरिया, प्लेटिनम, विशेष और मनीबैक डेबिट कार्ड धारकों के लिए है।
यदि कार्डधारक की दुर्घटना में मृत्यु होती है, तो नामांकित व्यक्ति या कानूनी उत्तराधिकारी को समय के भीतर बैंक में दावा पेश करना आवश्यक होता है। एचडीएफसी बैंक के नियमों के अनुसार, दावे के लिए आवेदन मृत्यु के एक महीने के भीतर नजदीकी शाखा में जमा होना चाहिए। इसके लिए मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस जांच रिपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट और नामांकित व्यक्ति के KYC दस्तावेज जैसे रिकॉर्ड जमा करने होते हैं।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कई परिवारों को इस प्रकार के बीमा कवर के बारे में जानकारी नहीं होती, जिससे वे इसका फायदा नहीं उठा पाते। इसलिए, अपने डेबिट कार्ड से जुड़े बीमा लाभ और दावे की प्रक्रिया की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ साझा करना बेहद जरूरी है।
इसलिए, अगर आपके पास डेबिट कार्ड है, तो इसे इग्नोर न करें। अपने बैंक से बीमा कवर की जानकरी जरूर लें। यह एक ऐसा सुरक्षा कवच है, जो आपका और आपके परिवार का सहारा बन सकता है। अंत में, याद रखिए, जानकरी जितनी होगी, दावे की मात्रा उतनी ही बढ़ेगी। एचडीएफसी, SBI और अन्य बैंकों का यह सुरक्षा कदम आपको अनजाने में हो सकने वाली समस्याओं से भी बचा सकता है।