एनआईईपीएमडी ने 22 अस्थायी सलाहकार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, वेतन 25,000 से 60,000 रुपये तक

NewsPoint•
22 25000 60000
चेन्नई, 11 नवंबर। राष्ट्रीय बहुदिव्यांगता जन सशक्तीकरण संस्थान (एनआईईपीएमडी) ने अस्थायी सलाहकार के 22 विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद सीडीईआईसी, एनआईआईपीएमडी (डी) चेन्नई और सीआरसी मदुरै में भरे जाएंगे। एनआईईपीएमडी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 22 रिक्तियों में से 15 पद एनआईईपीएमडी (डी) चेन्नई में हैं और 7 पद सीआरसी मदुरै में हैं।

एनआईईपीएमडी (डी) चेन्नई में लिए जाने वाले 15 पदों में शामिल हैं, क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक/पुनर्वास मनोवैज्ञानिक का 1, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट का 1, ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट (एएसएलपी) का 1, अर्ली इंटरवेंशनिस्ट का 1, विशेष शिक्षक (बीएड विशेष शिक्षा (आईडी)) का 1, विशेष शिक्षक (बीएड विशेष शिक्षा – एमडी/एलडी/एएसडी/एचआई/वीआई) का 1, फिजियोथेरेपिस्ट के 2, नर्स का 1, प्रशिक्षित देखभालकर्ता (केयरगिवर) के 2, एक्टिविटी टीचर (पूर्णकालिक) का 1, आवश्यकता-आधारित दौरे के लिए बाहरी डॉक्टरों/संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों का 1, सामाजिक कार्यकर्ता का 1 और डेटा एंट्री ऑपरेटर का 1 पद शामिल हैं।
वहीं, सीआरसी मदुरै में 7 रिक्तियों में ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट (एएसएलपी), स्पेशल एजुकेटर के 2, अर्ली इंटरवेंशनिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट और नर्स शामिल हैं।

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख रोजगार समाचार में विज्ञापन प्रकाशित होने के 21 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार एनआईईपीएमडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक योग्यता कुछ इस प्रकार है। क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक/पुनर्वास मनोवैज्ञानिक के लिए क्लिनिकल साइकोलॉजी/रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजी/साइकोलॉजी में एमफिल/एमए (आरसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त) के साथ ही कम से कम 2 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के लिए बीओटी या उससे उच्च योग्यता होनी चाहिए, जिसमें कम से कम 2 वर्षों का अनुभव दिया जाए।

ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच-लैंग्वेज पैथोलॉजिस्ट (एएसएलपी) के लिए बीएएसएलपी या इससे उच्च शिक्षा के साथ ही 2 वर्षों का अनुभव होना जरूरी है। अर्ली इंटरवेंशनिस्ट के लिए आरसीआई या बीओटी द्वारा मान्यता प्राप्त पीजीडीईआई/बीपीटी/या आरसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य पुनर्वास पेशेवर होना चाहिए। वहीं, विशेष शिक्षक के लिए बीएड स्पेशल एजुकेशन (आईडी) या (एमडी/एलडी/एएसडी/एचआई/वीआई) में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

फिजियोथेरेपिस्ट के लिए भी बीपीटी के साथ 2 वर्षों का अनुभव आवश्यक है। नर्स के लिए नर्सिंग में डिप्लोमा और देखभालकर्ता के लिए आरसीआई-प्रमाणित सीबीआईडी/सीसीसीजी/सीसीसीजी-पी प्रमाणपत्र आवश्यक है। एक्टिविटी टीचर के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संगीत, नृत्य, ललित कला आदि की योग्यता होनी चाहिए।

इसके अतिरिक्त, संबंधित विशेषज्ञताओं में चिकित्सा पेशेवरों के लिए विभिन्न प्रकार की योग्यताएँ निर्धारित की गई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता के लिए एमए (सोशल वर्क) या ग्रेजुएट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कंप्यूटर ज्ञान रखने वाला ग्रेजुएट होना आवश्यक है। सभी उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 590 रुपये है, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/ट्रांसजेंडर के लिए छूट दी गई है।

इसके बाद, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच-पड़ताल, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची के आधार पर होगा। चयनित कर्मचारियों की सैलरी 25,000 से 60,000 रुपये प्रति माह निर्धारित की गई है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

विशेषज्ञताओं में बाहरी डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए प्रति विजिट की फीस भी निर्धारित की गई है। मेडिकल पेशेवरों के लिए 3,750 रुपये प्रति विजिट और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए 3,000 रुपये प्रति विजिट तय की गई है। एक महीने में डॉक्टरों के अधिकतम 15 दौरे हो सकते हैं और प्रत्येक दौरे की अवधि कम से कम 4 घंटे होनी चाहिए।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि एनआईईपीएमडी की ओर से यह नियुक्ति अस्थायी आधार पर होगी। नियुक्ति की अवधि प्रारंभ में 3 वर्ष की होगी, लेकिन इसे अधिकतम 5 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है। यह नियुक्ति उन लोगों के लिए एक सुनहरी अवसर है, जो स्वास्थ्य और पुनर्वास में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

इसलिए, यदि आप योग्य हैं और इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो जल्द ही अपनी प्रक्रिया शुरू करें। अपने भविष्य को संवारने का यह एक अच्छा मौका है।

रेकमेंडेड खबरें