एशिया कप राइजिंग स्टार्स: सैफ हसन का शानदार प्रदर्शन, बांग्लादेश ए ने हांग कांग को 8 विकेट से रौंदा
एशिया कप राइजिंग स्टार्स: सैफ हसन का शानदार प्रदर्शन, बांग्लादेश-ए ने हांग कांग को 8 विकेट से रौंदा
NewsPoint•
दोहा, 19 नवंबर . एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के पहले दिन, ग्रुप-ए के मुकाबले खेले गए. Thursday के पहले मैच में बांग्लादेश-ए ने सैफ हसन के शानदार प्रदर्शन के दम पर हांग कांग, चीन को 8 विकेट से रौंदा. हसन ने 116 गेंदों में नाबाद 86 रन की पारी खेलने के साथ 1 विकेट भी हासिल किया. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. दोहा स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी हांग कांग, चीन की टीम ने 50 ओवरों के खेल तक 8 विकेट खोकर 219 रन बनाए. इस टीम ने 52 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद एजाज खान (67) ने अंशुमन रथ (77) के साथ चौथे विकेट के लिए 129 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 180 के स्कोर तक पहुंचा दिया. यहां से शाहिद वासिफ (17) ने किसी तरह टीम को दोहरे शतक के पार पहुंचाया. विपक्षी खेमे से इकबाल हुसैन इमोन ने 33 रन से दकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले. इसके जवाब में बांग्लादेश-ए ने 41 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. कप्तान सैफ हसन ने परवेज हुसैन के साथ पहले विकेट के लिए 23 रन की साझेदारी की. परवेज 2 चौकों के साथ 12 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सैफ हसन ने शहादत हुसैन के साथ दूसरे विकेट के लिए 122 गेंदों में 84 रन जोड़कर टीम को शतक के पार पहुंचाया. शहादत 59 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे. 25.1 ओवर में टीम को दूसरा झटका लगा, जिसके बाद हसन ने यासिर अली के साथ तीसरे विकेट के लिए 96 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई. हांग कांग, चीन की तरफ से आयुष शुक्ला और अतीक इकबाल ने 1-1 विकेट चटकाया. बांग्लादेश-ए अपना अगला मैच 21 नवंबर को अफगानिस्तान-ए के विरुद्ध खेलेगा. इसी दिन हांग कांग, चीन अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका-ए का सामना करेगा. – आरएसजी