पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले विकास की राह पर बढ़ता बिहार
पीएम मोदी ने नीतीश सेतु का किया उद्घाटन, बोले- विकास की राह पर बढ़ता बिहार
NewsPoint•
Patna, 21 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को बिहार के वैशाली में गंगा नदी पर बने छह लेन के केबल-स्टे ब्रिज ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया और राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार की विकास यात्रा, सुशासन और केंद्र व राज्य Government की विकास योजनाओं का जिक्र किया. Prime Minister मोदी ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ है. बिहार की माताओं और बहनों ने कठिन निर्जला व्रत रखकर परिवार, समाज और पूरे जगत के मंगल की कामना की है. छठी मैया के आशीर्वाद से अब बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा में Government ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ी है. लोकतंत्र की ताकत को जनकल्याण का माध्यम बनाया गया है. एनडीए Government अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर रही है और इस अवसर के आयोजन के लिए लोकतंत्र की महान धरती वैशाली को चुना गया है. उन्होंने वैशाली और बिहार की मिट्टी को नमन करते हुए एनडीए के सभी घटक दलों, कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं. Prime Minister ने कहा कि करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी. दशकों तक बदहाली झेलने वाले बिहार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन का नया भरोसा मिला. नीतीश कुमार ने वर्षों तक Chief Minister के तौर पर बिहार की सेवा की और अब उनके आशीर्वाद से इस अभियान को सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रही है. उन्होंने कहा कि आज यहां हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. उन्हें पूरा विश्वास है कि उनके मित्र रामविलास पासवान की आत्मा जहां भी होगी, वह भी इन कार्यों को देखकर हम पर फूलों की वर्षा कर रही होगी, क्योंकि उनके सपनों को भी साकार किया जा रहा है. Prime Minister ने गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन केबल-स्टे ब्रिज को जनता को समर्पित किया. इस आधुनिक पुल का नाम नीतीश कुमार के सम्मान में ‘नीतीश सेतु’ रखा गया है. उन्होंने कहा कि यह पुल बिहारवासियों की ओर से नीतीश कुमार के सेवा और समर्पण के सम्मान का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से Patna और वैशाली के बीच दूरी और आवागमन की मुश्किलें कम होंगी. फसल, फल, सब्जियां, दूध और दही को बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा. इससे क्षेत्र के युवाओं को पढ़ाई और बुजुर्गों को इलाज व दवाइयों के लिए आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी. Prime Minister ने बिहार में आधुनिक सड़क नेटवर्क के तेजी से विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि आज औरंगाबाद-चोरदाहा छह लेन हाईवे का भी लोकार्पण किया गया है. इन परियोजनाओं पर सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि सड़क नेटवर्क के साथ-साथ बिहार में ऊर्जा और शहरी विकास की तस्वीर भी तेजी से बदल रही है. इसी दिशा में बक्सर थर्मल पावर प्लांट के निर्माण और फुलवरिया बांध पर सोलर एनर्जी प्लांट जैसे बड़े कार्य किए गए हैं. Prime Minister ने कहा कि एक समय बिहार के हजारों गांवों तक बिजली नहीं पहुंची थी, लेकिन आज वही बिहार बिजली उत्पादन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. शहरी यातायात को सुविधाजनक बनाने के लिए 100 आधुनिक ई-बसों को भी हरी झंडी दिखाई गई है. उन्होंने कहा कि Prime Minister आवास योजना के तहत आज हजारों गरीब परिवारों को उनके पक्के घरों की चाबियां सौंपी गई हैं. Prime Minister ने इन सभी विकास कार्यों के लिए बिहार के लोगों को बधाई दी. – डीएससी