पीएम मोदी ने बालेन्द्र शाह को दिया त्रिवेणी का जल, नेपाल के पीएम ने भेंट की रुद्राक्ष माला और पशुपतिनाथ का प्रसाद

NewsPoint•
Navbharat Times
New Delhi, 23 नवंबर . New Delhi में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान India और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिली. Prime Minister Narendra Modi ने नेपाल के Prime Minister बालेन्द्र शाह को उपहार स्वरूप त्रिवेणी का पवित्र जल भेंट किया, तो वहीं नेपाल के पीएम ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और पशुपतिनाथ मंदिर का प्रसाद भेंट किया. हैदराबाद हाउस में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बैठक का आयोजन किया गया. वार्ता से पहले दोनों नेताओं के बीच उपहारों के इस आदान-प्रदान ने दोनों देशों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को एक बार फिर उजागर कर दिया. India दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के Prime Minister बालेन्द्र शाह का President भवन में भव्य स्वागत किया गया. पीएम Narendra Modi ने उन्हें गले लगाया. फिर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से नवाजा गया. इसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे. पुष्प अर्पित कर बापू को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे. दोनों पक्ष दीर्घकालिक द्विपक्षीय लक्ष्यों और ठोस उद्देश्यों को तय करने के लिए “समृद्ध नेपाल, समुन्नत भारत” शीर्षक से एक ‘संयुक्त विजन दस्तावेज’ भी जारी कर सकते हैं. इस यात्रा के दौरान, दोनों देशों द्वारा कनेक्टिविटी और ऊर्जा सहयोग से जुड़ी कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन करने और नई परियोजनाओं की आधारशिला रखने की उम्मीद है. नेपाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत मुख्य रूप से व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, कनेक्टिविटी नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास में आर्थिक सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित होगी. बैठक के बाद दोनों नेता अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे. अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलने वाली यह ट्रेन 604 किलोमीटर का सफर तय करेगी. ट्रेन के प्रमुख स्टॉपेज में अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर शामिल हैं. यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलेगी. जनकपुरधाम से हर Saturday और अयोध्या कैंट से हर Monday को रवाना होगी. इससे India में भगवान राम की जन्मभूमि और नेपाल में माता सीता की जन्मभूमि के बीच सीधा रेल संपर्क बनेगा. – केआर/

रेकमेंडेड खबरें