राजस्थान: तीन दिन से लापता युवक का नहर के पास मिला शव, हत्या की आशंका

NewsPoint•
Navbharat Times
jaipur, 27 नवंबर . Rajasthan के भीलवाड़ा में तीन दिन से लापता युवक का शव नहर के पास मिला. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची Police ने शव को मोर्चरी में रखवाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा. दरअसल, शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के मालोला गांव में Friday को उस समय सनसनी फैल गई, जब तीन दिन से लापता एक युवक का शव गांव में नहर के पास संदिग्ध अवस्था में मिला. शव मिलने की सूचना से गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की. मामले को लेकर रावणा राजपूत समाज के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मालोला निवासी कमल सिंह रावणा राजपूत (35) पुत्र तेजू सिंह है. कमल सिंह खेती-बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह 24 नवंबर से घर से लापता था. परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया था. Friday को ग्रामीणों ने मालोला गांव में नहर के पास एक युवक का शव पड़ा देखा. इसकी सूचना Police और परिजनों को दी गई. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त कमल सिंह के रूप में की. शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. घटना की सूचना मिलते ही गांधी नगर थाना Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. Police ने शव को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. परिजनों एवं ग्रामीणों ने युवक की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. Police अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और Police की प्रारंभिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गांव में चर्चाओं का दौर जारी है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. – डीके/डीकेपी

रेकमेंडेड खबरें