एडवोकेट से मारपीट का विरोध कर वकीलों ने कहा, बर्दाश्त नहीं करेंगे

नवभारत टाइम्स
Subscribe

फरीदाबाद में एडवोकेट भूपेश जोशी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों ने कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाया। वकीलों ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना वृंदावन दर्शन से लौटते समय हुई थी। वकीलों ने कहा कि किसी भी वकील पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

faridabad lawyer attacked lawyers protest work stoppage
फरीदाबाद में वकीलों ने अपने साथी एडवोकेट भूपेश जोशी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में सोमवार को कामकाज ठप कर दिया। बार असोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला एडवोकेट और महासचिव टीका डागर के नेतृत्व में वकीलों ने कोर्ट कैंपस में प्रदर्शन कर पुलिस पर हमलावरों के खिलाफ कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। एडवोकेट भूपेश जोशी पर एनआईटी एक में कुछ लोगों ने तब हमला किया जब वे साथियों के साथ वृंदावन दर्शन के लिए जा रहे थे। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की खबर मिलते ही फरीदाबाद के सेक्टर 12 में प्रैक्टिस करने वाले वकील एकजुट हो गए। बार असोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला एडवोकेट और महासचिव टीका डागर के नेतृत्व में कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में वकील इकट्ठा हुए। उन्होंने जोरदार नारेबाजी की और पुलिस पर केस में कमजोर धाराएं लगाने का आरोप लगाते हुए अपना विरोध जताया। वकीलों ने हड़ताल कर दी, जिससे सारा कामकाज रुक गया।
वकीलों ने साफ कहा कि किसी भी वकील पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में सीनियर एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ, संजीव चौधरी, जे पी आधाना, सतेंद्र अधाना, ललित बैसला, अक्षय कौशिक, गुलाब रावत, मनोज अरोड़ा, नरेंद्र सिंह कंग, पुनीत भाटिया, ओपी परमार, हरीश चेतल सहित कई अन्य अधिवक्ता भी शामिल हुए। यह घटना वकीलों के बीच रोष का माहौल पैदा कर गई है।

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर