16वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर महिला की मौत

नवभारत टाइम्स
Subscribe

नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में एक दुखद घटना हुई। रविवार रात करीब आठ बजे एक महिला 16वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिर गई। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

noida woman dies tragically after falling from 16th floor husband raises alarm
नोएडा के सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रविवार रात करीब 8 बजे एक चौंकाने वाली घटना हुई। 16वीं मंजिल से गिरकर 34 वर्षीय प्रियंका तिवारी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि मूल रूप से लखनऊ की रहने वाली प्रियंका तिवारी की शादी तीन साल पहले हिमाचल प्रदेश के कृष्ण कुमार से हुई थी। यह दंपती काफी समय से केपटाउन सोसायटी में रह रहा था। रविवार रात को जब यह घटना हुई, तब पति कृष्ण कुमार भी फ्लैट में ही मौजूद थे। कुछ देर बाद शोर-शराबा सुनकर पति बालकनी में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रियंका नीचे गिर गई हैं। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर