नवी मुंबई के कोपरखैरणे में एक युवक पर फिर हमला हुआ। समीर अहमद नामक युवक सैलून में काम करता था। लड़की से चैट करने पर लड़की का बॉयफ्रेंड अरबाज नाराज था। अरबाज और उसके दोस्तों ने समीर पर लाठी-डंडों और कोयते से हमला किया। समीर घायल हो गया और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
नवी मुंबई: कोपरखैरणे में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार चाकू और कोयते से हमले की वारदात सामने आई है। मंगलवार रात हुई घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। कोपरखैरणे, सेक्टर-19 स्थित एक सलून में काम करने वाले समीर अहमद (23) पर सात ने लाठी-डंडों और कोयते से हमला कर घायल कर दिया। हमले में उसे काफी चोंट आई हैं। उसके सिर पर दो जगहों पर पांच-पांच टांके आए हैं।
लड़की का बॉयफ्रेंड हुआ था नाराज
जानकारी के अनुसार, समीर जिस सलून में काम करता था, उसी सलून में एक लड़की भी काम करती थी। समीर अक्सर वॉट्सऐप पर उसके साथ चैटिंग करता था। इसके चलते लड़की का बॉयफ्रेंड अरबाज उससे नाराज हो गया और पहले फोन कर गाली-गलौच की थी। उस वक्त मामला शांत हो गया था। मंगलवार को आरोपी ने फोन कर कहा कि लड़की की मां ने उसे घर बुलाया है। समीर ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद, रात करीब 10 बजे आरोपी अपने अन्य दोस्तों के साथ सलून पर पहुंचा और मारपीट करने के बाद कोयते से सिर पर वार किया। घटना के बाद घायल समीर ने अरबाज और उसके साथियों के खिलाफ कोपरखैरणे थाने में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई।
हमले से स्थानीय लोगों में भय
बता दें कि कुछ दिन पहले भी कोपरखैरणे में इसी तरह कोयते से हमला करने की घटना सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी है। इस मामले की जांच पुलिस उप-निरीक्षक उमेश शेडगे कर रहे हैं।
लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें
Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर