मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सहयोगी राजेंद्र साबले ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से की मुलाकात

Authored byएनबीटी डेस्क|नवभारत टाइम्स
Subscribe

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विशेष कार्याधिकारी राजेंद्र साबले पाटिल ने मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात की। यह भेंट जालना जिले में हुई। साबले पाटिल ने जरांगे से गणेशोत्सव के चलते आंदोलन को टालने का आग्रह किया।

Manoj Jarange Patil
(फोटो- महाराष्ट्र टाइम्स.कॉम)

छत्रपति संभाजीनगर : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजेंद्र साबले पाटिल ने मंगलवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल से जालना जिला स्थित उनके गांव में मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पाटिल से आंदोलन को गणेशोत्सव के मद्देनजर टालने का अनुरोध किया। पाटिल ने मंगलवार को जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में जरांगे से मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने पहले फोन पर मनोज जरांगे से बात की थी। आज उनसे मिलने आया और मुंबई पहुंचने के लिए उनके मार्ग के बारे में जानकारी ली। मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे अपना आंदोलन टाल दें, क्योंकि बुधवार से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है।’ जरांगे ने कहा था कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं मानती है, तो 27 अगस्त, गणेश चतुर्थी के दिन से मुंबई की ओर पदयात्रा शुरू की जाएगी।



एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर