लालबाग का राजा के विसर्जन में 100 से अधिक मोबाइल चोरी

Contributed byNBT DESKAuthored byएनबीटी डेस्क|नवभारत टाइम्स
Subscribe

मुंबई में लालबागचा राजा के विसर्जन जुलूस में इस साल भक्तों के कई मोबाइल चोरी हो गए। पुलिस में सौ से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुई हैं। कुछ महिलाओं के गले से सोने की चेन भी चोरी हुई है। पुलिस ने कुछ चोरों को गिरफ्तार किया है और कुछ मोबाइल बरामद किए हैं।

लालबाग का राजा के विसर्जन में मोबाइल चोरी

मुंबई : गणेशोत्सव की सबसे लोकप्रिय प्रतिमा लालबागचा राजा के विसर्जन जुलूस के दौरान इस साल भी भारी भीड़ उमड़ी। करीब 32 से 35 घंटे तक चले इस भव्य जुलूस में मुंबई और उसके बाहर से आए चोरों ने भक्तों के सैकड़ों मोबाइल उड़ा दिए। इसके साथ ही कुछ महिलाओं के गले से सोए की चेन भी कटी है।

अब तक 100 से ज्यादा शिकायतें आईं सामने

कालाचौकी पुलिस स्टेशन में अब तक 100 से ज्यादा शिकायतें सामने आ चुकी है। 13 चोर मेहसाणा गुजरात के हैं और 2 चोर हरियाणा के पकड़े गए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, इस बार जुलूस के दौरान 100 से अधिक मोबाइल चोरी की शिकायतें मिलीं। अब तक 10 केस दर्ज हुए हैं, जिनमें से 4 चोरी हुए फोन बरामद कर लिए गए और 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए। मोबाइल फोन के अलावा सोने की चेन चोरी के भी कई मामले दर्ज हुए। पुलिस ने अब तक 7 केस दर्ज किए हैं, जिनमें से 2 चेन बरामद हुईं और 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

मुंबई में साल भर में 50 हजार से ज्यादा मोबाइल चोरी की घटनाएं

पुलिस के एक विश्वसनीय अधिकारी ने बताया कि मुंबई में हर साल 40 से 50 हजार मोबाइल फोन चोरी होते हैं। मुंबई पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि 17 सितंबर 2019 से 17 जून 2025 के बीच 12,109 मोबाइल फोन बरामद किए गए, यानी औसतन हर दिन छह। लेकिन 18 जून 2025 , जब से पुलिस ने दूरसंचार विभाग के सॉफ्टवेयर CEIR का इस्तेमाल करना शुरू किया, रिकवरी का औसत प्रतिदिन 126 तक पहुंच गया।

जीआरपी का आंकड़ा

जनवरी 2023 से मई 2025 के बीच मुंबई रेलवे पर यात्रियों से 62 करोड़ रुपये के 26,000 से ज्यादा मोबाइल चोरी हो गए। जीआरपी के आंकड़ों के अनुसार, इनमें से लगभग 45% केस (11,853) सुलझाए गए और 20 करोड़ रुपये मूल्य के फोन बरामद किए गए।
एनबीटी डेस्क

लेखक के बारे मेंएनबीटी डेस्कदेश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Storiesकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर