n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जिसमें टेलीग्राम टास्क के नाम पर युवक से 50 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की पहचान एनआईटी क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय चिराग बत्रा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 28 नवंबर 2025 की रात चिराग बत्रा को टेलीग्राम के जरिए टास्क पूरा करने का लालच दिया गया। आरोपियों ने आसान कमाई का झांसा देकर उनसे अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

