पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया बीजेपी का स्थापना दिवस

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने बीजेपी को राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण का आंदोलन बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

faridabad bjps 47th foundation day celebrated with enthusiasm workers pledge patriotism

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

बीजेपी का 47 वां स्थापना दिवस फरीदाबाद बीजेपी कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर सभी बीजेपी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल कहा कि बीजेपी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा और समर्पण का एक विराट आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठनात्मक अनुशासन के कारण आज बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। यह पार्टी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद, सामाजिक समरसता और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन गई है। पंकज पूजन रामपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश आज वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस अवसर पर जनसंघ काल से पार्टी की सेवा में समर्पित वरिष्ठ नेताओ शेर सिंह भाटिया, मूलचंद मित्तल, हरिकिशन चौहान एवं सुरेंद्र गोगिया व हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, जिला महापौर प्रवीण जोशी, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रकट किया। पार्टी के बढ़ते कद को विस्तार से बताया गया। साथ ही इसके लिए समर्पित रहने का संकल्प भी सभी ने लिया। कार्यक्रम में लोकसभा कॉर्डिनेटर कर्मबीर यादव, जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, हरेन्द्र भड़ाना, एडवोकेट विक्रम सिंह अरुआ,धर्मवीर भड़ाना, सीमा भारद्वाज, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, तरनजीत भाटिया, मनीष छोंकर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

रेकमेंडेड खबरें