डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगे 25 हज़ार रुपये

नवभारतटाइम्स.कॉम

पटौदी के एक किसान अनिल कुमार से साइबरी ठगी हुई है। इंस्टाग्राम पर टाटा सोलर पावर की डीलरशिप दिलाने का विज्ञापन देखकर उन्होंने संपर्क किया। कंपनी प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति ने 25 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस मांगी। झांसे में आकर किसान ने पैसे ट्रांसफर कर दिए। यह मामला गुड़गांव के पहाड़ी गांव से सामने आया है।

farmer duped of rs 25000 in name of tata solar power dealership cybercrime case

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : पटौदी तहसील के पहाड़ी गांव के एक किसान से साइबरी ठगी का मामला सामने आया है। पहाड़ी गांव के अनिल कुमार ने बताया कि 10 फरवरी को इंस्टाग्राम पर टाटा सोलर पावर की डीलरशिप दिलाने का विज्ञापन दिखा। क्लिक करने पर जानकारी दी। कुछ समय बाद अनिल के पास अनजान मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उन्हें टाटा पावर सोलर की डीलरशिप के लिए चुना गया है। इसके लिए उन्हें 25 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। झांसे में आकर अनिल ने 15 फरवरी को 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

रेकमेंडेड खबरें