n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : सदर थाना एरिया के नाहरपुर रूपा गांव में एक युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पहचान अमेठी के धीरज के तौर पर हुई। धीरज उद्योग विहार की एक निजी कंपनी में काम करते थे। वह नाहरपुर रूपा में एक किराए के मकान में रहते थे।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को कमरे से कोई स्यूसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अब धीरज के परिजनों और सहकर्मियों से पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी मानसिक तनाव या निजी परेशानी से गुजर रहा था।

