ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के जय सिंह चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक की तलाश जारी है।

gurugram speeding truck crushes scooter borne youth dies on the spot

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

सेक्टर-85 स्थित जय सिंह चौक के पास सोमवार तड़के एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 2:50 बजे हुआ। बहराइच निवासी गुरूलाल सिंह अपने दोस्त कुलदीप सिंह (29) के साथ सेक्टर-83 स्थित केएलजे मॉल में ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से अपने किराये के मकान की ओर लौट रहे थे। गुरूलाल स्कूटी चला रहे थे और कुलदीप पीछे बैठे थे। सुबह करीब 2:50 बजे जैसे ही वे जयसिंह चौक के पास पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान कुलदीप ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरूलाल के पैर में चोट आई। पुलिस ने गुरु लाल की शिकायत पर किस दर्ज कर लिया है।

रेकमेंडेड खबरें