n NBT न्यूज, रेवाड़ी : दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित चांदूवास पुल के पास रविवार देर रात को महाराष्ट्र से गाजियाबाद जा रहे कंटेनर के पिछले टायर में आग लग गई। इससे कंटेनर में रखा सामान जल गया। गनीमत यह रही कि कंटेनर में रखे कैमिकल के ड्रमों तक आग नहीं पहुंची। इससे पूर्व मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। बावल थाना के जांचकर्ता अधिकारी ने कहा कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

