बीके से नीलम चौक तक आने वाली सर्विस रोड को किया जाएगा चौड़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद नगर निगम बीके चौक से नीलम चौक तक जाने वाली सर्विस रोड को चौड़ा करने जा रहा है। यह काम चार महीने में पूरा होगा। इससे मुख्य सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और नीलम चौक पर यातायात सामान्य होगा। एनआईटी क्षेत्र और गुड़गांव जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ेगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा।

service road from bk to neelam chowk will be widened will get relief from traffic jams

n NBT न्यूज, फरीदाबाद

नगर निगम ने बीके चौक से नीलम चौक तक आने वाली सर्विस रोड को चौड़ा करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सर्विस रोड को चौड़ा करने का काम चार महीने में पूरा किया जाएगा। इस सड़क के चौड़ा और बेहतर बन जाने से मुख्य नीलम-बीके रोड पर ट्रैफिक के दबाव को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा और नीलम चौक पर ट्रैफिक थोड़ा सामान्य हो सकेगा।

बता दें कि नीलम चौक से बीके चौक तक जाने वाली सड़क एनआईटी एरिया को नीलम रेलवे ओवरब्रिज के माध्यम से नैशनल हाइवे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। एनआईटी की तरफ आने-जाने वाले लोगों के साथ गुड़गांव जाने वाले लोग भी इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। पीक ऑवर में इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव काफी अधिक हो जाता है, जिससे नीलम चौक पर बीके चौक पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इस मुख्य सड़क के साथ नीलम से लेकर बीके चौक तक सर्विस रोड भी बनी हुई है। यह सर्विस रोड हरियाणा टायर से शुरू होकर एचडीएफसी बैंक के सामने से बीके चौक तक जाती है। मुख्य सड़क पर अधिक ट्रैफिक होने के चलते कई बार बीके से नीलम की तरफ आने-जाने वाले लोग इस सर्विस रोड का इस्तेमाल करते हैं। वहीं एनआईटी पांच की तरफ आने-जाने वाले लोगों की सर्विस रोड पर निर्भरता काफी अधिक रहती है। फिलहाल सड़क की चौड़ाई थोड़ा कम है और इस पर कुछ जगह अतिक्रमण भी है। अब नगर निगम ने सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की तैयारी शुरू की है। सड़क की स्पेशल रिपेयरिंग की जाएगी और इसकी चौड़ाई भी बनाई जाएगी।

ईएक्सईएन, नगर निगम महेंद्र का कहना है कि हरियाणा टायर के पास से बीके चौक पर जाने वाली सड़क को चौड़ा करने का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। काम पूरा करने के लिए चार महीने का टारगेट तय किया गया है।

रेकमेंडेड खबरें