n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : राजीव चौक फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने स्कूटी सवार इंटीरियर डिजाइनर को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार की चार पसलियां और कंधे की हड्डी टूट गई है। इलाज सेक्टर-15 के निजी अस्पताल में चल रहा है। सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हंस एनक्लेव, सेक्टर-32 निवासी विनोद शर्मा (46) ने बताया कि वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। दो अप्रैल को दोपहर 2 बजे वह स्कूटी पर सेक्टर-34 से दिल्ली जा रहे थे। राजीव चौक फ्लाईओवर से नीचे उतर झाड़सा की तरफ सर्विस लेन ले रहे थे, तभी राजीव चौक की ओर से आई एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। आरोपी चालक फरार हो गया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस जांच कर रही है।

