n NBT न्यूज, नूंह
साइबर थाना पुलिस की अलग-अलग टीमों ने फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल बना ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी सिम कार्ड और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी मुरसलीम कोटला और जावेद नगीना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं, 2025 के एक पुराने मामलें में हथीन के यूसुफ को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि साइबर थानों की टीमें गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस को जावेद और मुरसलीम के ठिकानों की सूचना मिली थी। साथ ही साइबर पोर्टल पर भी इनके खिलाफ ठगी से जुड़े कई मामले दर्ज पाए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। पता चला कि आरोपी मुरसलीम अपनी पहचान छिपा फर्जी सिम कार्ड के जरिए सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बना लोगों से ठगी करता था, वहीं जावेद भी इसी तरीके से लोगों से रुपए की ठगी करता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं तीसरे आरोपी यूसुफ को पुराने मामलें में पकड़ा है।

