पानी सप्लाई के विवाद में युवक पर रॉड से हमला

नवभारतटाइम्स.कॉम

बल्लभगढ़ में पानी सप्लाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला हुआ। हमलावरों ने युवक को घर बुलाकर लात-घूंसों और रॉड से पीटा। युवक के सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

water supply dispute youth called home and beaten with rod head injured

n NBT न्यूज, बल्लभगढ़

पीने के पानी सप्लाई को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को घर में बुलाकर लात-घूंसों और रॉड से बुरी तरह पीटा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में विष्णु कॉलोनी निवासी कृष्णपाल ने बताया कि उसके बच्चों का पीने के पानी का प्लांट है और उनकी पानी की गाड़ी गुडईयर कंपनी के पास आजाद नगर झुग्गियों में सप्लाई करती है। आरोप है कि 4 अप्रैल हिमांशु निवासी चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ भी उसी इलाके में पानी की सप्लाई करने पहुंचा। इस पर कृष्णपाल ने फोन कर उससे कहा कि वहां पहले से उनकी सप्लाई चल रही है, इसलिए वह वहां पानी न पहुंचाए। शिकायत के मुताबिक 5 अप्रैल की सुबह करीब 8:30 बजे हिमांशु ने कृष्णपाल को फोन कर अपने घर बुला लिया। जब कृष्णपाल वहां पहुंचे और हिमांशु व उसकी मां से बात कर रहे थे, तभी 5-6 युवक वहां आ गए और उन्होंने कृष्णपाल को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक युवक ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें करीब दो घंटे तक घर में बंधक बनाए रखा और मारपीट करते रहे। हालत बिगड़ने पर उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

रेकमेंडेड खबरें