n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: मार्च में डीडीए द एलजी गोल्फ कप टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। इस सालाना टूर्नामेंट में करीब 1400 गोल्फर हिस्सा लेंगे। डीडीए का यह टूर्नामेंट साल 2000 से आयोजित किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। कुतुब गोल्फ कोर्स में यह टूर्नामेंट छह दिन तक चलेगा। टूर्नामेंट के आखिरी दिन मैच में एलजी वीके सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। वह टूर्नामेंट के विजेताओं को सम्मानित करेंगे। डीडीए ने इस टूर्नामेंट के लिए इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। एजेंसी को सिक्युरिटी डिपॉजिट के तौर पर दस लाख रुपये देने होंगे। आवेदन 10 फरवरी तक किए जा सकते हैं।




