NBT रिपोर्ट, मुंबई : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने सर्विस चार्ज वसूलने को ' अनुचित व्यापार व्यवहार ' की कैटिगरी में रखा है। मतलब यह कानूनी तौर पर गलत है। LocalCircles के एक सर्वे में दावा किया गया है कि इसके बावजूद, पिछले एक महीने में एयर-कंडीशंड (AC) रेस्टोरेंट जाने वाले 59% ग्राहकों ने यह चार्ज चुकाया है।
सर्वे के आंकड़े बताते हैं कि सर्विस चार्ज देने वाले ग्राहकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साल 2022 में जहां 43% ग्राहक यह चार्ज देते थे। वहीं 2026 में यह आंकड़ा बढ़कर 59% तक पहुंच गया है। हैरानी की बात यह है कि पिछले एक महीने में ही 59% लोगों ने यह पैसा चुकाया है। इससे पता चलता है कि सरकार की अडवाइजरी का रेस्टोरेंट्स पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। ऐसे में सर्वे में लोगों का मानना है कि CCPA को सर्विस चार्ज पर ऐसे नियम बनाने चाहिए जिन्हें सख्ती से लागू किया जा सके।



