Ai And Robot For Heart Treatment Kgmu Becomes A Major Center In The Country
AI और रोबॉट करेंगे दिल का इलाज
नवभारत टाइम्स•
केजीएमयू अब हृदय चिकित्सा का बड़ा केंद्र बन गया है। यहां रोबोटिक सर्जरी और एआई तकनीक से इलाज को नई रफ्तार दी जा रही है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार केजीएमयू के इस आधुनिक सफर में पूरी मदद देगी। यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं तेजी से बदली हैं।
लखनऊ: केजीएमयू (KGMU) अब सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश और पड़ोसी देशों के लिए भी दिल की बीमारियों के इलाज का एक बड़ा केंद्र बन गया है। अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में ' कॉर्डिकॉन 2026 ' के उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि केजीएमयू के कार्डियोलॉजी विभाग में रोबोटिक सर्जरी और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक से इलाज को नई गति मिल रही है। सरकार केजीएमयू के इस आधुनिक विकास में पूरा सहयोग करेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में जबरदस्त सुधार हुआ है। अब हर पांच हजार की आबादी पर अस्पताल की सुविधा उपलब्ध है और हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इससे न केवल लोगों को आसानी से इलाज मिल रहा है, बल्कि डॉक्टरों की एक बड़ी फौज भी तैयार हो रही है।इस दौरान केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने संस्थान में मौजूद आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में कॉर्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. धीमान कहाली, डॉ. अक्षय प्रधान, डॉ. शरद चन्द्रा और डॉ. प्रवेश विश्वकर्मा जैसे कई जाने-माने डॉक्टर भी मौजूद रहे।