Panipat Police Station Chaos By Transgenders Uniform Torn Obscene Display Two Arrested
पानीपत के थाने में किन्नरों का बवाल, वर्दी फाड़ी, दो गिरफ्तार
नवभारत टाइम्स•
पानीपत के सेक्टर-29 थाने में दो किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और अश्लील प्रदर्शन किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना लूटपाट के आरोप में थाने लाए जाने के बाद हुई। आरोपियों ने थाने में तोड़फोड़ भी की। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पानीपत के सेक्टर-29 थाने में दो किन्नरों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने एक पुलिसकर्मी से मारपीट की, उसकी वर्दी फाड़ दी और कंधे से स्टार भी उखाड़ लिए। इतना ही नहीं, उन्होंने थाने में अश्लील प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने दोनों किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
यह घटना 19 फरवरी की रात करीब साढ़े 11 बजे की है। सेक्टर-29 थाने को लूट की सूचना मिली थी। ERV इंचार्ज ईएचसी विजय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सोंधापुर के आशु और भैंसवाल की दीपा नाम की दो किन्नरों को एक युवक रवि से पैसे छीनते हुए पकड़ा। पुलिस दोनों को थाने ले आई।ईएचसी विजय ने बताया कि थाने पहुंचते ही दोनों किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने थाने में रखे गमले और प्लास्टिक की कुर्सियां उठाकर फेंक दीं। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की, तो उन्होंने धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
पुलिसकर्मी का आरोप है कि इसी दौरान दोनों किन्नर टेबल पर चढ़ गए और कपड़े उतारकर अश्लील प्रदर्शन करने लगे। बीच-बचाव करने आए दूसरे पुलिसकर्मियों से भी उन्होंने धक्का-मुक्की की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। इस मामले में आगे की जांच जारी है।