अलग-अलग स्थानों पर दो नवजात मृत मिले

नवभारत टाइम्स

फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एनआईटी दो और बल्लभगढ़ में दो नवजात शिशुओं के शव मिले हैं। एनआईटी दो में नाले से मिले नवजात के मुंह में रुमाल और टूथब्रश ठूंसा हुआ था। बल्लभगढ़ में बस अड्डे के पास सीमेंट पाइप के पास तौलिये में लिपटी बच्ची मिली।

two newborns found dead in faridabad one in a drain another near a cement pipe
फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले में अलग-अलग जगहों पर दो नवजात बच्चों के शव मिले हैं। एनआईटी दो तीन चौक तिकोना पार्क के पास नाले में एक नवजात बच्चे का शव मिला, जिसके मुंह में रुमाल ठूंसा हुआ था और उस पर टूथब्रश भी लगा था। ऐसा माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव को फेंका गया है। वहीं, बल्लभगढ़ बस अड्डा क्षेत्र में सीमेंट पाइप के पास तौलिये में लिपटी एक नवजात बच्ची का शव मिला। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

एनआईटी इलाके में शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तिकोना पार्क के पास नाले में एक नवजात का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकाला तो देखा कि बच्चे के मुंह में रुमाल ठूंसा हुआ था। रुमाल के ऊपर एक टूथब्रश भी फंसा हुआ था। पुलिस का अनुमान है कि किसी ने बेरहमी से बच्चे की हत्या की और फिर शव को नाले में फेंक दिया। हत्या के लिए टूथब्रश से उसके मुंह में रुमाल ठूंसा, जिसे ऐसे ही छोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
वहीं, बल्लभगढ़ बस अड्डा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक और दुखद घटना हुई। वहां सीमेंट पाइप के पास एक तौलिये में लिपटी हुई नवजात बच्ची का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है। इन दोनों घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोग इस तरह की क्रूरता पर हैरानी जता रहे हैं।