Tpg Academy Defeated Venus Cricket Academy By 10 Runs Abhay Man Of The Match
टीपीजी अकैडमी 10 रनों से जीती
नवभारत टाइम्स•
लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने वीनस क्रिकेट अकैडमी को रोमांचक मुकाबले में 10 रनों से मात दी। टीपीजी अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 262 रन बनाए। अभय ने शानदार 77 रन की पारी खेली। जवाब में वीनस क्रिकेट अकैडमी 252 रन ही बना सकी। लव सिरोही और युवराज चौधरी ने अर्धशतक जड़े।
राज नगर एक्सटेंशन के लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने वीनस क्रिकेट अकैडमी को रोमांचक मुकाबले में 10 रनों से मात दी। टीपीजी अकैडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 262 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में वीनस क्रिकेट अकैडमी 40 ओवर में 9 विकेट पर 252 रन ही बना सकी। टीपीजी अकैडमी के अभय मैन ऑफ द मैच चुने गए जिन्होंने शानदार 77 रनों की पारी खेली।
टीपीजी क्रिकेट अकैडमी की जीत में कप्तान उदय शर्मा ने 62 रन, आतिफ खान ने 42 रन और मौहम्मद अजहान ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कुशाग्र सिंह ने 2 विकेट झटके। वीनस क्रिकेट अकैडमी की ओर से लव सिरोही ने 66 रन और युवराज चौधरी ने 56 रन की जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। यह मैच दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर का गवाह बना।