सेक्टर 47 RWA ने कुत्तों की शिकायत की

नवभारत टाइम्स

नोएडा के सेक्टर-47 में आवारा कुत्तों की बढ़ती आबादी ने निवासियों को परेशान कर दिया है। आरडब्ल्यूए के महासचिव संजय चौहान ने नोएडा अथॉरिटी को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या पर ध्यान दिलाया है। कुत्तों की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

sector 47 noida stray dog menace rwa demands action

n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-47 में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है। इस संबंध में यहां की आरडब्ल्यूए के जनरल सेक्रेटरी संजय चौहान ने नोएडा अथॉरिटी के स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक एसपी सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सेक्टर में कुत्ते लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रात में कुत्ते झुंड में सड़कों पर घूमते हैं और कई बार राहगीरों का पीछा भी करते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।