AKTU : एबीसी आईडी के बिना नहीं भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

नवभारतटाइम्स.कॉम
aktu exam form impossible to take exam without abc id know the complete process
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को अब परीक्षा में शामिल होने के लिए ' एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट '(एबीसी) आईडी बनानी होगी। बिना आईडी के छात्र अब एकेटीयू की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि जिस भी छात्र की एबीसी आईडी नहीं बनी होगी वह परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकेंगे। विवि के साथ ही प्रदेश के संबद्ध सभी कॉलेजों के लिए भी इसे अनिवार्य किया गया है।

नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों की सहूलियत के लिए एबीसी आईडी की व्यवस्था लागू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के एकेडमिक क्रेडिट को एक जगह सुरक्षित रखना। हर पेपर को पढ़ने के एवज में छात्र को कुछ क्रेडिट दिये जाते हैं। इसके बाद इन सभी क्रेडिट को इसी एबीसी अकाउंट में स्टोर किया जाता है जो एक डिजिटल बैंक की तरह काम करती है। इसका सबसे खास उपयोग है कि अगर छात्र किसी दूसरे विवि में कोर्स के बीच में दाखिला लेता है तो इसी एबीसी अकाउंट के क्रेडिट वहां ट्रांसफर हो जाएगा और छात्र को वो पढ़ाई दोबारा नहीं करनी होगी। एकेटीयू ने अपने आदेश में सभी कॉलेजों से कहा है कि वे अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि संस्थान में पढ़ने वाले हर एक छात्र की एबीसी आईडी बन जाए। स्थानों को 31 जुलाई तक विश्वविद्यालय को सूचित करने का अल्टीमेटम दिया गया है।

रेकमेंडेड खबरें