किसान की गंडासे से काटकर हत्या

नवभारत टाइम्स

अंबाला में पशु चोरों ने एक किसान की निर्मम हत्या कर दी। चोर किसान के घर से दो भैंसें चुराकर ले जा रहे थे। किसान ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो चोरों ने गंडासे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति को भी घायल कर दिया गया।

किसान की गंडासे से काटकर हत्या
अंबाला में गुरुवार रात पशु चोरों ने एक किसान जयदयाल की गंडासे से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके साथी को भी बुरी तरह पीटा गया। चोर दो भैंसों को पिकअप में लादकर भाग रहे थे कि गाड़ी हाइवे पर पलट गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते भाग निकले। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये चोर पहले भी ऐसी वारदातें कर चुके हैं और इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी भी चोरी की थी।

गांव कालपी में किसान जयदयाल अपने पशुओं के पास सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे कुछ लोग पिकअप गाड़ी में आए और उनकी दो भैंसों को गाड़ी में लादने लगे। चोरों की आवाज सुनकर जयदयाल की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाकर चोरों को रोकने की कोशिश की और उनसे भिड़ गए। चोरों ने जयदयाल पर गंडासे से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जब जयदयाल ने शोर मचाया तो उनके साथी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर भैंसों को पिकअप में लादकर भाग गए। लेकिन, वे ज्यादा दूर नहीं जा सके और उनकी गाड़ी हाइवे पर पलट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। हालांकि, तब तक आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए थे। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये बदमाश पहले भी इस तरह की चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। जिस पिकअप गाड़ी का इस्तेमाल उन्होंने वारदात में किया था, वह भी चोरी की निकली। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।