nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : साइबर ठगों ने सीनियर सिटीजन एसबीआई क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर इंदिरानगर निवासी एक शख्स को ठगी का शिकार बना लिया।
पीड़ित प्रवीण कुमार के मुताबिक 9 मई को उनके वाट्सऐप पर एसबीआई की ओर से क्रेडिट कार्ड बनाने का लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करते ही जालसाजों ने फोन की एक्सेस हासिल कर खाते से तीन बार में 14,983, 14,997 और 14,998 रुपये निकाल लिए। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से भी 47,123 रुपये का भुगतान कर दिया गया। बैंक से मैसेज मिलने पर उन्हें ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने तुरंत बैंक में कॉल कर अकाउंट बंद कराया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। मंगलवार को गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, गोमतीनगर निवासी ज्योति प्रकाश के खाते से भी साइबर ठगों ने 38,997 रुपये उड़ा दिए।

