सरस्वती कुंज में हटाईं 900 झुग्गियां

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-53 के सरस्वती कुंज में सरकारी भूमि पर बने अतिक्रमण को हटाया गया। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मिलकर करीब 900 अवैध झुग्गियों को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई चार एकड़ सरकारी जमीन पर की गई।

900 jhuggis removed from saraswati kunj campaign against illegal encroachment on government land intensifies

n NBT न्यूज, सेक्टर-53

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने सरस्वती कुंज में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बुधवार को भी अभियान चलाया। डीटीपी एन्फोर्समेंट अमित मधोलिया ने बताया कि पुलिस थाना सेक्टर-53 की फोर्स की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान करीब 900 अवैध झुग्गियों को हटाया गया। विभाग के अनुसार, झुग्गियां लगभग चार एकड़ सरकारी भूमि पर करीब 26 प्लॉटों पर अवैध रूप से बनी हुई थीं। पहले भी इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है लेकिन समय के साथ दोबारा अवैध कब्जे कर लिए जाते हैं। इसी को देखते हुए इस बार लगातार अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है।

रेकमेंडेड खबरें