n NBT न्यूज, रेवाड़ी: दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बुधवार को देशव्यापी हड़ताल का रेवाड़ी शहर में कोई असर नहीं दिखा, हालांकि बावल में हड़ताल के दौरान मेडिकल स्टोर बंद रहे। बावल मेडिकल स्टोर संगठन के प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि कोविड काल में सरकार ने ऑनलाइन दवा बिक्री की छूट दी थी, अब यह नियम वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है तो भविष्य में असोसिएशन कठोर फैसले लेगी।

