n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: सीबीएसई 12वीं के नतीजों से असंतुष्ट छात्रों के लिए शुरू हुआ पोस्ट-रिजल्ट वैरिफिकेशन पोर्टल तकनीकी गड़बड़ियों का शिकार हो गया है। कॉपियों की री-चेकिंग और स्कैन कॉपी हासिल करने के लिए लॉगिन करने में दिक्कतें आ रही हैं। मंगलवार को पोर्टल खुलते ही छात्रों की शिकायतें आने लगीं। लॉगिन न होने और वेबसाइट क्रैश होने से छात्र बेहद तनाव में रहे। बुधवार को भी पेमेंट न हो पाने से स्टूडेंट्स परेशान हुए।
एल्डिको निवासी छात्रा मलिश्का ने बताया कि वह मंगलवार सुबह से आवेदन की कोशिश कर रही थी। लेकिन टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से रेजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया। रात में ख़ुद सीबीएसई ने टेक्निकल इशू की जानकारी दी और बुधवार को सही कराने की बात कही थी। बुधवार को 3 बजे के बाद जब मैं रजिस्ट्रेशन करने के लिए बैठी तो जैसे तैसे रजिस्ट्रेशन तो हो गया लेकिन फीस नहीं जमा हो पायी। एप्लीकेशन अधूरा रह गया।

