जनगणना ड्यूटी से इनकार, 8 CSC संचालकों पर केस

नवभारतटाइम्स.कॉम

मानेसर नगर निगम में आठ कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों पर एफआईआर दर्ज हुई है। इन संचालकों ने जनगणना में एन्यूमेरेटर की ड्यूटी करने से इनकार कर दिया था। प्रशासन के बार-बार निर्देश के बावजूद काम न करने पर यह कार्रवाई हुई है। सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में इन पर केस दर्ज किया गया है।

census duty refusal fir filed against 8 csc operators accused of obstructing government work

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव : जनगणना में लापरवाही बरतने और आदेश न मानने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती की है। नगर निगम मानेसर में एन्यूमेरेटर की ड्यूटी से इनकार करने वाले आठ सीएससी ऑपरेटरों के खिलाफ मानेसर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर निगम मानेसर के जॉइंट कमिश्नर सह नोडल अधिकारी विजय कुमार कपूर की ओर से बताया गया कि सीएससी संचालकों को जनगणना के लिए एन्यूमेरेटर नियुक्त किया था। बार-बार निर्देश और चेतावनी के बावजूद इन ऑपरेटरों ने काम करने से इनकार कर दिया, जिससे सरकारी कार्य में बाधा हुई। पुलिस ने साहिल, लखबिंदर, मोहित यादव, ऋषि खत्री, विकास, विश्वकर्मा मौर्य, रोहित पाल, ललित के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रविंद्र को सौंपी गई है।

रेकमेंडेड खबरें