समस्याओं का समाधान न करने पर लगाई फटकार

नवभारतटाइम्स.कॉम

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम विंडो, जनसंवाद और समाधान शिविरों में शिकायतों के बढ़ते बैकलॉग पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

cms rebuke action against officials not resolving issues notices to be issued

n NBT न्यूज, पलवल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंंसिंग (VC) के जरिए सीएम विंडो, जनसंवाद और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की बढ़ती पेंडेंसी की जानकारी ली। इस दौरान सीएम ने सीएम विंडो, जनसंवाद व समाधान शिविरों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को फटकार लगाई। जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्रमुखता के आधार पर करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों के निवारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद लघु सचिवालय में आयोजित बैठक में कार्यवाहक अडिशनल डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र कुमार ने शिकायतों का सही समय पर निपटारा नहीं करने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान रिपोर्ट की एटीआर पोर्टल पर अपलोड करें। सीएम विंडो की शिकायतों की अंडरटेकिंग पेंडिंग रखने वाले संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। लंबित शिकायतों का जल्द निवारण करें।

रेकमेंडेड खबरें