रिश्वत केस में कर्नल 5 दिन की CBI रिमांड पर

नवभारतटाइम्स.कॉम

सीबीआई ने 50 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में सेना के कर्नल हिमांशु बाली को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा है। कर्नल पर आर्मी के टेंडर पास कराने में हेरफेर का आरोप है। जांच में सामने आया कि एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया जा रहा था।

रिश्वत केस में कर्नल 5 दिन की CBI रिमांड पर

n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

सीबीआई ने 50 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार इंडियन आर्मी के ऑर्डिनेंस कोर के कर्नल हिमांशु को बुधवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी कर्नल को पांच दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। कर्नल पर 50 लाख रुपए की रिश्वत लेकर आर्मी के टेंडर पास कराने का गंभीर आरोप है। सीबीआई ने इनके खिलाफ करप्शन, आपराधिक साजिश और टेंडर में हेरफेर के आरोप में केस दर्ज किया है।

CBI सूत्रों के मुताबिक शक है कि कर्नल हिमांशु बाली लंबे समय से ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। इन पर घटिया सैंपल, बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए बिलों को पास करना और 50 लाख रुपए की रिश्वत से आर्मी में टेंडर पास कराने का मामला अभी तक संज्ञान में आया है। कर्नल हिमांशु बाली कोलकाता के फोर्ट विलियम में ईस्टर्न कमांड की आर्मी ऑर्डनेंस कोर में तैनात हैं। जांच एजेंसी सूत्रों का कहना है कि इन गतिविधियों का सबसे बड़ा फायदा कानपुर स्थित निजी कंपनी मेसर्स ईस्टर्न ग्लोबल को पहुंचाया जा रहा था। यह कंपनी रक्षा प्रतिष्ठानों को जरूरी सामान सप्लाई करती है।

FIR के मुताबिक, कर्नल हिमांशु बाली और अक्षत अग्रवाल के बीच अवैध रिश्वत के जरिए टेंडर दिलाने की साजिश चलने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि 22 अप्रैल को अक्षत कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में कर्नल हिमांशु बाली से व्यक्तिगत रूप से मिला था। इसके दो दिन बाद 24 अप्रैल को मेसर्स ईस्टर्न ग्लोबल लिमिटेड को टेंडर मिल गया। 16 मई को कर्नल हिमांशु बाली ने अक्षत अग्रवाल से संपर्क कर पहले से तय रिश्वत की रकम की याद दिलाई। उन्होंने कथित तौर पर रकम दिल्ली-एनसीआर में पहुंचाने को कहा। अक्षत ने बड़ा कैश जुटाने में दिक्कत होने की बात कही थी। कर्नल बाली ने दिल्ली में मौजूद अक्षत के सहयोगी आशुतोष शुक्ला को रकम पहुंचाने का निर्देश दिया।

रेकमेंडेड खबरें