कंपनी का लेबल लगे नकली केबल के 12 बंडल बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के काकरोला गांव में एक गोदाम से नामी कंपनी के नाम पर नकली केबल बेची जा रही थी। पुलिस ने मौके से नकली तारों के 12 बंडल बरामद किए हैं। कंपनी की शिकायत पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

fake cable bust counterfeit wires sold under grandle company name 12 bundles seized

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: खेड़कीदौला थाना एरिया के काकरोला गांव स्थित एक गोदाम में नामी कंपनी का फर्जी ठप्पा लगाकर नकली केबल बेचने का भंडाफोड़ हुआ है। मौके से नकली तारों के 12 बंडल बरामद किए गए हैं। कंपनी के क्वॉलिटी हेड की शिकायत पर पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत के मुरथल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ' ग्रैंडले इलेक्ट्रिकल्स इंडिया' कंपनी के क्वॉलिटी हेड ओमप्रकाश मक्कड़ ने पुलिस को बताया कि कंपनी के मालिक को सूचना मिली थी कि किसी बाहरी व्यक्ति ने उन्हें ग्रैंडले कंपनी के नाम पर केबल बेची है, जो काकरोला गुड़गांव स्थित गोदाम में रखी है। जब क्वॉलिटी हेड ने गोदाम जाकर जांच की, तो वहां रखे 4 कोर 25 SQ MM के 500 मीटर वाले सभी 12 बंडल पूरी तरह नकली पाए गए। आरोप है कि कोई अज्ञात शख्स असली कंपनी की साख का फायदा उठाने के लिए उनके नाम और ब्रैंड का फर्जी ठप्पा लगाकर नकली केबल बाजार में खपा रहा था।

रेकमेंडेड खबरें