nNBT न्यूज, लखनऊ : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई। निजी सचिव सुनील कुमार की तहरीर पर गौतमपल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक पर गोलू यादव चेतक नाम के अकाउंट से आपत्तिजनक विडियो अपलोड किया गया। इंस्पेक्टर विपिन सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

