रास्ते में गाड़ी रोककर किया जानलेवा हमला, तोड़फोड़

नवभारतटाइम्स.कॉम

फर्रुखनगर के पास दो गाड़ियों में आए हमलावरों ने एक कार को घेर लिया। उन्होंने लाठी-डंडों से कार पर हमला किया और शीशे तोड़ दिए। हमलावरों ने कार सवारों पर भी जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावर धमकी देकर फरार हो गए।

life threatening attack and vandalism by stopping car on the road police register case

n NBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर

चांद नगर की ढाणी के पास दो गाड़ियों में आए लोगों ने एक गाड़ी को आगे-पीछे से घेरकर जानलेवा हमला किया। इस दौरान गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जुड़ौला निवासी धनराज ने बताया कि 15 मई की दोपहर करीब 1:30 बजे वह अपने साथी कपिल के साथ अपनी कार में सवार होकर दुकान का सामान लेने फर्रुखनगर आ रहे थे। जैसे ही वे पातली रास्ते से होते हुए चांद नगर की ढाणी के पास पहुंचे, तभी अचानक दो कारों इग्निस और स्विफ्ट ने उनकी कार को आगे और पीछे से टक्कर मारकर बीच रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों की अगुवाई गांव पातली निवासी मनीष उर्फ तसला कर रहा था, जिसके साथ 8 से 10 अन्य लोग भी थे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ हमले किए और गाड़ी के सभी शीशे व अंदर रखा सामान तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने धनराज और कपिल पर जानलेवा हमला किया। आरोपी जाते-जाते पुलिस में रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दे गए। शिकायत पर हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार और सिपाही सत्येंद्र कुमार ने 18 मई को घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने आरोपी मनीष उर्फ तसला व उसके अन्य साथियों के केस दर्ज कर लिया है।

रेकमेंडेड खबरें