पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले का शेड्यूल बदला

नवभारतटाइम्स.कॉम

पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले का शेड्यूल बदल गया है। अब 10वीं पास छात्र 10 जून तक और 12वीं पास छात्र 26 मई तक आवेदन कर सकेंगे। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए यह अवसर है। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और मेरिट के आधार पर होगा। कक्षाएं 14 अगस्त से शुरू होंगी। मंडकौला और उटावड़ में दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं।

polytechnic college admission last date extended apply now

n NBT न्यूज, हथीन : 10वीं और 12वीं के नतीजे आने के बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले का शेड्यूल बदल गया है। अब डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए छात्र पॉलिटेक्निक कॉलेज में आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास छात्र 10 जून और 12वीं पास छात्र 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले 18 मई आवेदन की अंतिम तिथि थी।

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडकौला के प्रिंसिपल प्रताप सिंह चेची ने बताया कि हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) की ओर से जारी अनुमानित दाखिला अधिसूचना के अनुसार, पॉलिटेक्निक संस्थानों में कक्षाएं 14 अगस्त से शुरू होंगी। इससे पहले दो चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी।पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 10वीं पास छात्र तीन वर्षीय और 12वीं पास दो वर्षीय कोर्स करेंगे। दाखिले के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल www.techadmissionhry.gov.in पर आवेदन करना होगा। मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन है। हथीन में मंडकौला एवं उटावड़ में दो राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हैं, दोनों में 830 सीटें हैं।

रेकमेंडेड खबरें