SGPGI में रोबॉटिक सर्जरी की दी ट्रेनिंग

नवभारतटाइम्स.कॉम

एसजीपीजीआई में रोबॉटिक सर्जरी की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। यहां डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को नई तकनीक का लाइव डेमो और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चों की सर्जरी में इस नई तकनीक को बढ़ावा दिया जा रहा है। संस्थान के निदेशक ने कहा कि रोबॉटिक सर्जरी भविष्य में जटिल ऑपरेशन को सटीक बनाएगी।

SGPGI में रोबॉटिक सर्जरी की दी ट्रेनिंग

nNBT न्यूज, लखनऊ: एसजीपीजीआई के पीएमएसएसवाई भवन परिसर में रोबॉटिक सर्जरी की मोबाइल ट्रेनिंग यूनिट लगाई गई है। यहां डॉक्टरों, रेजिडेंट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को रोबॉटिक सर्जरी का लाइव डेमो और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। बच्चों की सर्जरी में नई तकनीक को बढ़ावा देने के लिए पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने SSI मंत्रा के सहयोग से दो दिवसीय कार्यशाला का बुधवार को आगाज़ किया।

संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने खुद रोबॉटिक मशीन पर सिमुलेशन कर तकनीक को समझा। उन्होंने कहा कि रोबॉटिक सर्जरी आने वाले समय में इलाज का बड़ा माध्यम बनेगी। इससे जटिल ऑपरेशन ज्यादा सटीक तरीके से किए जा सकेंगे। पीडियाट्रिक सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार ने बताया कि विभाग पिछले चार साल में 150 से ज्यादा जटिल रोबॉटिक सर्जरी कर चुका है। इससे एसजीपीजीआई बच्चों की रोबॉटिक सर्जरी के क्षेत्र में देश के प्रमुख संस्थानों में शामिल हो गया है।कार्यक्रम के संचालन में डॉ. रोहित कपूर, डॉ. निशांत अग्रवाल, डॉ. तरुण कुमार, विभाग के रेजिडेंट डॉक्टरों और ऑपरेशन थिएटर स्टाफ की अहम भूमिका रही। विभाग ने एसएसआई इनोवेशन की टीम के डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. विश्वा श्रीवास्तव, मनीष, रोहित, आयुष, अनुराग और शिवम समेत पूरी एसएसआई टीम का आभार जताया।

रेकमेंडेड खबरें