स्कॉलरशिप आई नहीं, अटक सकता है सैकड़ों छात्रों का रिज़ल्ट

नवभारतटाइम्स.कॉम

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के अनुसूचित जाति के सैकड़ों छात्रों का परीक्षा परिणाम स्कॉलरशिप न आने के कारण रुक सकता है। केंद्र सरकार से छात्रवृत्ति अभी तक जारी नहीं हुई है। इससे छात्रों की फीस विश्वविद्यालय में जमा नहीं हो पाई है।

scholarship stuck hundreds of students results will be held up future of sc students in limbo at bbabu

n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के सैकड़ों छात्रों का परीक्षा परिणाम स्कॉलरशिप न आने के कारण अधर में लटक सकता है। केंद्र सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) अभी तक जारी न होने के कारण इन छात्रों की फीस विश्वविद्यालय के पास जमा नहीं हो सकी है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तो अनुमति दे दी है, लेकिन फीस न जमा होने पर रिजल्ट रोकने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

बीबीएयू में एससी कैटिगरी के छात्रों को नि:शुल्क दाखिला दिया जाता है। बीबीएयू प्रशासन द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक फीस बकाया होने के बावजूद एससी कैटिगरी के प्रभावित छात्रों को सम सेमेस्टर परीक्षाओं में बैठने की सशर्त अनुमति दे दी गई है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने साफ कर दिया है कि इन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम तब तक घोषित नहीं किया जाएगा, जब तक उनकी पूरी फीस चुकता नहीं हो जाती। ऐसे में यदि केंद्र सरकार की ओर से समय पर स्कॉलरशिप जारी नहीं हुई, तो छात्रों का रिजल्ट फंसना तय है।

रेकमेंडेड खबरें