पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, FIR

नवभारतटाइम्स.कॉम

खंडेवला गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला हुआ। युवक को जान से मारने की धमकी भी दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

youth brutally attacked with sticks in old enmity threatened with death fir registered

n NBT रिपोर्ट, फर्रुखनगर: थाना क्षेत्र के गांव खंडेवला में एक युवक पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक का गुड़गांव के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस के अुसार, गांव तिरपड़ी निवासी अर्जुन ने बताया कि 8 मई को उनके गांव में एक शादी थी। इसमें उनका दोस्त साहिल निवासी खंडेवला भी आया था। शादी के बाद अर्जुन अपने एक अन्य दोस्त राहुल के साथ साहिल को उसके गांव खंडेवला छोड़ने गए थे। लौटते वक्त खंडेवला गांव में गौतम नाम के युवक ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। राहुल बाइक से उतरकर जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद गौतम ने अर्जुन को डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि वह मौके पर ही बेहोश हो गया। होश आने पर वह बाइक लेकर अपने घर की तरफ बढ़े तो गौतम ने फिर उसे रोक लिया। दोबारा से उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे और घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। परिजन अर्जुन को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को पीड़ित ने फर्रुखनगर थाने जाकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

रेकमेंडेड खबरें