पड़ोसी महिला से परेशान युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ा

नवभारतटाइम्स.कॉम

दुबग्गा के मुर्दापुर गांव में नाली विवाद ने एक युवक को परेशान कर दिया। युवक बुधवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे चले हंगामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर वह नीचे उतरा। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। यह घटना नाली विवाद के कारण हुई।

youth climbs mobile tower troubled by neighbor woman drain dispute becomes reason

nNBT न्यूज, काकोरी : दुबग्गा के मुर्दापुर गांव में नाली विवाद से परेशान युवक बुधवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक चले ड्रामे के बाद पुलिस के आश्वासन पर वह उतरा।

पुलिस के मुताबिक शाहपुर नई कॉलोनी निवासी अलीम का पड़ोस में किराये पर रहने वाली साजिया से नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ था। साजिया ने डायल-112 पर शिकायत करने के साथ दुबग्गा थाने में तहरीर भी दी थी। हालांकि बाद में दोनों में समझौता हो गया था, लेकिन अलीम को डर था कि दोबारा शिकायत होने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। बुधवार सुबह करीब 5:15 बजे वह गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर इंस्पेक्टर श्रीकांत राय समेत पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई न करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद अलीम सुबह 8:15 बजे नीचे उतर आया। बाद में दोनों पक्षों में फिर समझौता करा दिया गया।

रेकमेंडेड खबरें