दूसरे राज्यों के महामंत्री संगठन देंगे चुनावी तैयारियों को धार

Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

Navbharat Times
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

दूसरे राज्यों में भाजपा के महामंत्री संगठन भी यूपी विधानसभा चुनाव तैयारियों को धार देंगे। सभी छह क्षेत्रों में इनको चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी जाएगी। उसके बाद वे अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर वहां के पदाधिकारियों के साथ रणनीति तैयार करेंगे।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा कई स्तर पर काम कर रही है। इस समय धर्मपाल सिंह भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन हैं। इनके अलावा सभी क्षेत्रों में अलग-अलग राज्यों के संगठन महामंत्री को तैनात करने की योजना तैयार की गई है। यूपी के छह क्षेत्रों में तैनात होने वाले इन संगठन महामंत्रियों में कई संभावित नामों पर विचार चल रहा है। जल्द ही इनके नाम फाइनल करके क्षेत्रों में जिम्मेदारी दे दी जाएगी। ये संभावित नाम हैं मध्य प्रदेश के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, राजस्थान के महामंत्री संगठन अजेय कुमार, गुजरात के महामंत्री संगठन रत्नाकर, छत्तीसगढ़ के महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह, दिल्ली और हरियाणा के महामंत्री संगठन पवन राणा। पार्टी सूत्रों के अनुसार काशी क्षेत्र में किसी एक दक्षिण भारतीय महामंत्री संगठन की भी तैनाती की जा सकती है।

रेकमेंडेड खबरें