सहयोगी दलों को 60 सीटें दे सकती है BJP

Contributed by: deep.singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•

None

60 bjp
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : भाजपा अपने NDA गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए 60 सीटें छोड़ सकती है। बाकी 343 सीटों पर खुद लड़ने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार सीट शेयरिंग के इस फॉर्म्युले पर पार्टी नेतृत्व सहमत है। जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहयोगी दलों के साथ बैठक कर सीटें फाइनल करेंगे।

ये होगी सीट शेयरिंग : विधानसभा चुनाव 2022 में NDA गठबंधन में भाजपा के साथ दो सहयोगी दल थे। अपना दल (एस) और निषाद पार्टी। तब अपना दल (एस) ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और निषाद पार्टी को 10 सीटें दी गई थीं। इस तरह 27 सीटें सहयोगी दलों को मिली थीं। भाजपा ने 376 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा चार सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इस चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) भी साथ में है। ऐसे में भाजपा इन चारों सहयोगी दलों को 60 तक सीटें देने को तैयार है। अब ये 60 सीटें कौन सी होंगी, इस पर सहयोगी दलों के साथ अभी और बात होनी है।
सामाजिक व क्षेत्रीय समीकरणों पर फोकस : इस बार सपा और कांग्रेस गठबंधन करके साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा चाहती है कि उसका सहयोगी दलों से बेहतर तालमेल रहे। भाजपा के सहयोगी दलों की अपने-अपने क्षेत्रों में ओबीसी समुदाय की अलग-अलग जातियों में अच्छी पकड़ है। अपना दल (एस) निषाद पार्टी और सुभासपा का पूर्वांचल में खास प्रभाव है। वहीं, आरएलडी का पश्चिम में व खास तौर से जाट समुदाय में प्रभाव है। इनसे भाजपा सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधना चाहती है। ऐसे में पार्टी किसी सहयोगी को नाराज नहीं करना चाहती।

रेकमेंडेड खबरें